फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Verification report could not be presented in the court, Abdullah's release stuck

Rampur News: अदालत में पेश नहीं हो सकी सत्यापन रिपोर्ट, अटकी अब्दुल्ला की रिहाई

Sat, 22 Feb 2025 01:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 22 Feb 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Verification report could not be presented in the court, Abdullah's release stuck
रामपुर। जमानतियों के सत्यापन की रिपोर्ट कोर्ट तक नहीं पहुंचने की वजह से हरदोई जेल में बंद सपा नेता आजम खां के पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई अटक गई है।शत्रु संपत्ति समेत 45 मामलों में जमानत मिलने के बाद भी अभी तक अब्दुल्ला जेल में हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि सत्यापन रिपोर्ट अदालत में पेश नहीं हो सकी है, इसकी वजह से उनकी रिहाई नहीं हो पाई है। उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार तक अब्दुल्ला जेल से बाहर आ सकते हैं।
विज्ञापन

आजम खां के पूर्व विधायक बेटे अब्दुल्ला आजम को दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में 18 अक्तूबर 2023 को कोर्ट ने सात साल की कैद की सजा सुनाई थी। तब से वह हरदोई जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 17 माह बाद अब उनको सभी मामलों में जमानत मिल चुकी है। 18 फरवरी को शत्रु संपत्ति के मामले में भी उनको कोर्ट जमानत दे चुका है। इसके बाद अब्दुल्ला की ओर से जमानती दाखिल किए जा चुके हैं।

कोर्ट ने पुलिस व तहसील से सत्यापन रिपोर्ट मंगवाने के आदेश दिए हैं, लेकिन शुक्रवार को भी सत्यापन रिपोर्ट कोर्ट नहीं पहुंची, जिसकी वजह से उनकी रिहाई नहीं हो सकी। अब्दुल्ला आजम के अधिवक्ता जुबैर अहमद खां ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के 45 मामलों में रिहाई के परवाने जारी होने हैं। कोर्ट में सत्यापन रिपोर्ट नहीं आई है। उम्मीद है कि सोमवार या फिर मंगलवार तक उनकी रिहाई हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed