फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vedio wiral of bjp leader

भाजपा मीडिया प्रभारी का जुआ खेलते हुए वीडियो वायरल, इस्तीफा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
vedio wiral of bjp leader
रामपुर। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अजय सैनी का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह कुछ युवकों के साथ जुआ खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने भी इस संज्ञान लिया है। मामले में पार्टी की किरकिरी होती देख मीडिया प्रभारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद अजय सैनी खुद मेरे पास आए थे और कहा था कि यह वीडियो पुराना है। उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अजय सैनी का कहना है कि वीडियो कई साल पुराना है। नासमझी वो कुछ युवकों के साथ बैठ गए थे जो ताश खेलते वक्त रुपयों की हार-जीत की बाजी लगा रहे थे। उस वक्त किसी ने वीडियो बना लिया था। अब साजिशन उसको वायरल किया जा रहा है। दूसरी ओर एसपी ने अजीमनगर थाने की पुलिस को इस वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed