फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   vaccination started in chopal

गर्भवती और बच्चों को दूध पिलाने वाली महिलाओं को नहीं लगेगी वैक्सीन

Mon, 17 May 2021 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
vaccination started in chopal
चौपाल (रोहडू़)। सिविल अस्पताल चौपाल में 18 से 44 वर्ष के 86 और सिविल अस्पताल नेरवा में 94 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। उपमंडल चौपाल में कुल दो सौ लोगों ने पंजीकरण करवाया था। सोमवार को 180 लोग टीकाकरण के लिए अस्पताल पहुंचे। सिविल अस्पताल चौपाल से एक गर्भवती और तीन दूध पिलाने वाली महिलाओं को बिना टीकाकरण के लौटाया गया।
विज्ञापन

चिकित्सकों के मुताबिक अभी इन महिलाओं को का टीकाकरण नहीं किया जाएगा। खंड चिकित्सा अधिकारी नेरवा डॉ. प्रेम चौहान ने कहा वीरवार को नागरिक अस्पताल नेरवा और चौपाल में स्थापित केंद्रों में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि टीकाकरण 31 मई तक प्रत्येक सोमवार और वीरवार को किया जाएगा। ठसके लिए आरोग्य सेतु एप और कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण स्लॉट बुकिंग के लिए खोल दिए हैं। उन्होने कहा जिन लोगों को स्लॉट बुकिंग के बाद मोबाइल पर संदेश आएगा, उन्हीं का टीकाकरण होगा। उन्होंने कहा कि मात्र 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण के स्लॉट कोविन पोर्टल पर खोले जाएंगे। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर स्लॉट स्लॉट बुक किए जा सकते हैं। उन्होने कहा कि गर्भवती महिलाएं और दूध पिलाने वाली महिलाएं जिनका बच्चा एक वर्ष से कम उम्र का है वह पंजीकरण न करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed