{"_id":"60a29b008ebc3eb1f46a6d77","slug":"vaccination-started-age-18-to-44-in-rampur-rampur-news-sml3706369127","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर में वैक्सीनेशन के लिए युवाओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर में वैक्सीनेशन के लिए युवाओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी को मात देने के लिए शुरू किए गए टीकाकरण अभियान में सोमवार से 18 से 44 वर्ष के लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इस दौरान केंद्रों में सुबह से ही लोग टीका लगवाने के लिए केंद्रों में पहुंचाना शुरू हो गए थे। खासकर युवाओं में टीकाकरण को लेकर खासा उत्साह देखा गया। प्रथम चरण में रामपुर के तीन टीकाकरण केंद्रों में 300 लोगों को कोविडशील्ड के टीके लगाए गए।
पहले जहां 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया गया। वहीं सोमवार से 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। रामपुर के ज्यूरी, सराहन और पदम छात्र स्कूल स्थित टीकाकरण केंद्र में पहुंचे अधिकतर युवाओं में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। प्रथम चरण में प्रत्येक केंद्र में कुल 100 लोगों को कोविडशील्ड के टीके लगे। पदम छात्र स्कूल में सुबह करीब 10:45 बजे टीकाकरण अभियान शुरू हुआ।
टीकाकरण केंद्र पहुंचे युवाओं ने कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर जारी निर्देशों का पालन करते हुए टीका लगवाया। उन्होंने क्षेत्र के अन्य लोगों से भी कोरोना को हराने के लिए टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की अपील की। अगले चरण में वीरवार को इन तीन केंद्रों में 18 से 44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण होगा। गौर हो महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में मरीजों और लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पदम छात्र स्कूल में टीकाकरण केंद्र स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन ने बताया कि सोमवार को पहले दिन 18 से 44 वर्ष के 300 लोगों को कोविडशील्ड के टीके लगाए गए। रामपुर, ज्यूरी और सराहन में टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए हैं। अब वीरवार को इस आयु वर्ग के लोगों को टीके लगाए जाएंगे। प्रत्येक केंद्र में एक दिन में 100 लोगों का टीकाकरण होगा। उन्होंने युवाओं को अभियान में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है, ताकि कोरोना महामारी से सभी का बचाव सुनिश्चित किया जा सके।