फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Vaccination Festival Live: Vaccination Starts Arriving Late in the Morning

टीकाकरण उत्सव लाइव : टीकाकरण सुबह देर से पहुंचने शुरू हुए लोग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Vaccination Festival Live: Vaccination Starts Arriving Late in the Morning
धमोरा/शाहबाद/स्वार/रामपुर। कोरोना संक्रमण के खिलाफ जंग में कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने के लिए रविवार से जिले भर में टीकाकरण उत्सव की शुरुआत की गई। रविवार से बुधवार चार दिन तक चलने वाले इस महोत्सव में सभी सरकारी केंद्रों में अधिक से अधिक टीकाकरण का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण उत्सव के तहत रविवार को 46 सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीनेशन का कार्य हुआ। इस दौरान सुबह के वक्त कम लोग ही टीकाकरण कराने पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों व तहसीलों में टीकाकरण कराने आए लोगों की संख्या काफी सीमित रही। हालांकि जिला मुख्यालय पर टीकाकरण कराने के लिए सही संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में सवा बारह बजे तक 40 का हुआ था टीकाकरण
जिला महिला अस्पताल में भी टीकाकरण शुरू होने के समय कम संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन बाद में लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर करीब सवा बारह बजे तक यहां पर 40 लोगों का टीकाकरण किया गया। अपराह्न करीब साढ़े 11 बजे यहां पहुंचने पर 8 लोग प्रतीक्षा कक्ष में टीकाकरण के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। टीकाकरण की पहली डोज लेने वाले संदीप सक्सेना ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों को सभी एहतियात बरतनी चाहिए और अधिक से अधिक लोग टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

धमोरा में सवा दस बजे के बाद टीकाकरण को पहुंचे पहला व्यक्ति
धमोरा स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को 45 साल से 60 साल तक और 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों का टीकाकरण किया गया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने पर कोई भी व्यक्ति टीकाकरण के लिए नहीं पहुंचा था। हालांकि टीम मौजूद थी और लोगों का इंतजार कर रही थी। करीब सवा दस बजे के बाद गांव निवासी मुनव्वर टीकाकरण के लिए पहुंचे। इसके बाद लोग धीरे-धीरे पहुंचने शुरू हो गए। दोपहर 1 बजे तक यहां पर 8 लोगों ने टीकाकरण कराया। टीकाकरण कराने आए महेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि टीका लगवाने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। सभी पात्र लोग अवश्य टीकाकरण कराएं।
शाहबाद में सवा बजे 48 लोगों ने लगवाए टीके
शाहबाद में भी टीका लगवाने को भीड़ नहीं उमड़ी। सुबह से धीरे-धीरे लोग आते रहे और टीका लगवाते रहे। यहां पर दोपहर सवा बजे तक 48 लोगों ने टीका लगवाया, जबकि 8 लोग प्रतीक्षा कक्ष में अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। टीकाकरण कराने के लिए करीब दस किलोमीटर दूर किरा गांव से आए सुनील कुमार ने बताया कि उन्होंने दूसरी डोज का टीका लगवाया है। उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की।

स्वार में भी कम संख्या में पहुंचे लोग
स्वार में भी सुबह से कम संख्या में लोग टीकाकरण को पहुंचे, हालांकि दोपहर एक बजे तक करीब 30 लोगों ने टीकाकरण करवा लिया था। एक-एक कर पहुंचने के कारण केंद्र पर भीड़ नहीं रही। इस दौरान मोहल्ला रसूलपुर निवासी हाजी अकबर अली ने टीकाकरण के बाद कहा कि कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखकर कोरोना वैक्सीन लगवाई है। कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद उन्हें कोई परेशानी नहीं है। सभी लोगों को टीकाकरण करवाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed