फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Vaccination at 12 centers in the district on Wednesday, only 427 people were vaccinated

बुधवार को जिले में 12 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण, सिर्फ 427 लोगों के लगा टीका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Vaccination at 12 centers in the district on Wednesday, only 427 people were vaccinated
रामपुर। बुधवार को जिले में काफी कम केंद्रों पर टीकाकरण किया गया, जिस कारण कम ही लोगों को टीका लगा। बुधवार को जिले में जिला पुरुष व महिला अस्पताल समेत 12 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया गया, जिसमें 427 लोगों ने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाया।
विज्ञापन

बुधवार को सप्ताह की शुरुआत की तुलना में काफी कम केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया। सोमवार को जिले में जहां 56 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ था वहीं मंगलवार को 25 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया जबकि बुधवार को सिर्फ 12 केंद्रों पर ही टीकाकरण हुआ। बुधवार को मिलक व बिलासपुर सीएचसी पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण नहीं हुआ जबकि स्वार में सिर्फ 30 लोगों के ही टीका लगाया जा सका। जिले भर में 427 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें 239 लोगों को पहली डोज और 188 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसमें 45 से 60 साल तक के 128 लोगों को पहली डोज और 72 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके अलावा 60 साल से अधिक आयु के 107 लोगों को पहली डोज और 113 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। इसके साथ ही 4 फ्रंटलाइन वर्कर को पहली डोज और 3 फ्रंटलाइन वर्कर को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमओ डॉ. संजीव कुमार यादव ने बताया कि जिले में कोरोना वैक्सीन की पर्याप्त डोज उपलब्ध हैं। साथ ही गुरुवार को जिला मुख्यालय पर और कोरोना वैक्सीन की डोज आ जाएंगी। एक मई से 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण प्रस्तावित है। इसके लिए संभवत: गुरुवार को निर्देश प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed