{"_id":"580d08d74f1c1bcf75bc208f","slug":"utrakhand-cm-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस सरकार होती तो यूपी का यह हाल न होता : रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस सरकार होती तो यूपी का यह हाल न होता : रावत
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर/रामपुर
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यूपी में अगर कांग्रेस की सरकार होती तो हालात ऐसे नहीं होते। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार विकास में विफल रही है। इसी वजह से मौजूदा वक्त में समाजवादी पार्टी संकट में है। उन्होंने तंज कसा कि हालत यह है कि अहरो-शीशगढ़ रोड जैसी सड़क जिसे सरकार को बनाना चाहिए उसे कांग्रेसी विधायक कार सेवा के जरिए बना रहे हैं।
बिलासपुर क्षेत्र के अहरो-शीशगढ़ मार्ग पर पिछले 19 दिनों से चल रही कारसेवा में शामिल होने के लिए रविवार को रुद्रपुर से हेलीकाप्टर द्वारा पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बेल्चे से कोलतार मिली बजरी को सड़क पर डालकर कारसेवा करने वालों का हौसला बढ़ाया। इसी बीच उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश बिना कांग्रेस के बेहाल है। इस बीच जितनी सरकारें आईं किसी ने भी विकास नहीं कराया। यूपी में सपा की सरकार है और नतीजा आप लोग देख ही रहे हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक को गांव वालों के सहयोग से कारसेवा करके सड़क बनानी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश विकास में कितना पिछड़ गया है। कभी देश का सबसे विकसित सूबा था यह। यूपी में अगर कांग्रेस सरकार होती तो आज ऐसे हालात नहीं होते। उन्होंने कांग्रेस विधायक संजय कपूर और ग्रामीणों को इतनी लंबी सड़क कारसेवा के जरिए बनाने की सराहना भी की।
विज्ञापन
इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव विधायक संजय कपूर, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मुतीउर्ररहमान खां बब्लू, उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जसवंत सिंह जस्सा, अरशद खां गुड्डू, सचिन टंडन, रवि टंडन, राजेंद्र मिंटू, महेंद्रपाल यदुवंशी, डा. अली खां, साहब अली खां, इंदर सिंह मेहरा,अजमेर सिंह, हरदेव सिंह, सचिन त्रिवेदी, जितेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र गुप्ता, देवेंद्र गंगवार, मोहम्द रियाज, उमर अल्वी, देवीदास गंगवार, नृपदीप सिंह, जगजीत अवस्थी मौजूद रहे।
इधर, कारसेवा के बाद मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ ग्राम बांसखेड़ा निवासी अप्रवासी भारतीय नागरिक सरदार अजमेर सिंह के फार्म हाउस पर पहुंचे। जहां मौजद अजमेर सिंह समेत सैकडों लोगों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अस्वस्थ्य चल रहे अजमेर सिंह का हालचाल जाना।