फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UPSC Result: Lost his father. no courage, Saksham of Rampur won first attempt, said- no destination is far

UPSC Result: पिता को खोया.. हौसला नहीं, रामपुर के सक्षम ने पहले प्रयास में मारी बाजी, बोले- कोई मंजिल दूर नहीं

Tue, 22 Apr 2025 09:15 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 09:15 PM IST
सार

रामपुर के सक्षम भाटिया ने यूपीएससी 2024 में पहले ही प्रयास में 83वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। पिता के निधन के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और दिल्ली में रहकर सिविल सेवा की तैयारी की। सफलता की खबर मिलते ही उनके घर और स्कूल में जश्न का माहौल रहा। 

विज्ञापन
UPSC Result: Lost his father. no courage, Saksham of Rampur won first attempt, said- no destination is far
यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले सक्षम भाटिया - फोटो : संवाद

विस्तार

कहते हैं कि अगर इरादे बुलंद हों तो कोई भी सपना दूर नहीं होता। यह कर दिखाया है रामपुर के पटेल नगर निवासी सक्षम भाटिया ने। उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग 2024 की परीक्षा में 83वीं रैंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। खास बात यह रही कि सक्षम को यह सफलता पहले ही प्रयास में मिल गई। इसके बाद उनकी हर सराहना हो रही है।

विज्ञापन

पिता की मौत के बाद भी नहीं टूटा साहस
सक्षम के पिता सुनील भाटिया अनाज के कारोबारी थे। दो साल पहले बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। इस गम के बावजूद सक्षम ने खुद को संभाला और लक्ष्य की ओर डटे रहे। उनके चाचा सतीश भाटिया रामपुर नागरिक समाज के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि सक्षम शुरू से ही मेधावी रहा है और उसने हर परीक्षा में खुद को साबित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाइट हॉल स्कूल से शुरू हुआ सफर
सक्षम ने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई रामपुर के व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल से की। इसके बाद वह कानपुर चले गए जहां से उन्होंने स्नातक किया। फिर उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा हासिल की और वहीं रहकर सिविल सर्विस की तैयारी में जुट गए। पहले ही प्रयास में देश की सबसे कठिन परीक्षा पास की।

विज्ञापन

मां और बहन भी जुड़ी हैं शिक्षा से
सक्षम की मां गीता भाटिया भी व्हाइट हॉल स्कूल में शिक्षिका रह चुकी हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन साक्षी भाटिया भी इसी क्षेत्र में कार्य कर चुकी हैं। घर का माहौल शुरू से ही पढ़ाई-लिखाई वाला रहा, जिसने सक्षम को आत्मनिर्भर और अनुशासित बनाया। वह अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं।

UPSC Result: चाय वाले के बेटे की बड़ी उड़ान, यूपीएससी में पाई 327वीं रैंक, होली और दिवाली पर भी नहीं आए घर

घर और स्कूल में खुशी का माहौल
सक्षम की इस सफलता की खबर जैसे ही सामने आई, उनके घर पर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। लोग फूल-मालाएं लेकर घर पहुंचे और मिठाइयां बांटी गईं। व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल में भी जश्न का नजारा देखने को मिला। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. वसंत गुप्ता ने कहा कि सक्षम की सफलता हम सभी के लिए प्रेरणा है। उन्होंने पूरे जिले का मान बढ़ाया है। स्कूल निदेशक और हिंद एजुकेशनल सोसाइटी के उपाध्यक्ष कुणाल नंदा ने भी उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed