फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UPSC Result 2024: Big achievement for the son of a tea seller, got 327th rank in UPSC

UPSC Result: चाय वाले के बेटे की बड़ी उड़ान, यूपीएससी में पाई 327वीं रैंक, होली और दिवाली पर भी नहीं आए घर

Tue, 22 Apr 2025 08:46 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी
संवाद न्यूज एजेंसी, चंदाैसी Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 22 Apr 2025 08:46 PM IST
सार

चंदौसी के चायवाले के बेटे देव डुडेजा ने यूपीएससी 2024 में 327वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। देव ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन करते हुए परीक्षा की तैयारी की थी। उनकी सफलता पर घर पर ढोल-नगाड़ों संग बधाई देने वालों का तांता लगा।

विज्ञापन
UPSC Result 2024: Big achievement for the son of a tea seller, got 327th rank in UPSC
यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाले देव डूडेजा - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौसी के सीता रोड पंजाबी कालोनी के रहने वाले चाय वाले के बेटे देव डुडेजा ने यूपीएससी 2024 की परीक्षा में 327वीं रेंक हासिल की है। देव डुडेजा की इस सफलता पर घर पर नाते रिश्तेदारों और मोहल्ले वालों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है। लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ फूल माला पहना कर देव को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन


देव डुडेजा ने बताया कि वर्ष 2018 में पीसीएम ग्रुप से आरआरके स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय से 2021 में पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन किया। ग्रेजुएशन के दौरान ही यूपीएससी की तैयारी शुरू कर दी। दिल्ली के बाजीराम कोचिंग सेंटर से कोचिंग ली।
विज्ञापन


इसके बाद 2022 में यूपीएससी की मेन्स उत्तीर्ण कर लिया लेकिन साक्षात्कार में रह गए। 2023 में दिल्ली विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट की पढ़ाई शुरू की। इसी दौरान यूपीएससी परीक्षा की भी तैयारी की। जून 2024 में प्री परीक्षा के बाद सितंबर माह में मेन्स की परीक्षा दी। मार्च 2025 में साक्षात्कार हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव डुडेजा के पिता इंद्रमोहन डुडेडा अपने दोनों बड़े भाई प्रेम डुडेजा और ब्रजमोहन डुडेजा एसएम डिग्री कॉलेज के सामने चाय की दुकान चलाते हैं। मां चंद्रप्रभा कंपोजिट विद्यालय ग्राम मई में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। छोटा भाई संकेत डुडेजा हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।

दो बार होली और एक बाद दिवाली पर नहीं आए थे घर
होली और दिवाली साल के सबसे बड़े त्योहार हैं। देव डुडेजा दिल्ली में रह कर यूपीएससी की तैयारी के दौरान दो बार होली पर चंदौसी स्थित अपने घर नहीं आए और एक बार दिवाली पर भी नहीं आ सके। परिजनों ने बताया कि एक बार होली के बाद ही परीक्षा थी। जिससे देव तैयारी में लगे थे। होली के त्योहार पर देव को चंदौसी आने के लिए कहा गया लेकिन परीक्षा से पहले त्योहार पर रंग लगने और त्योहार में बाधा आने की बात कहते हुए होली के त्योहार को मिस कर दिया।

Moradabad: भाजपा पार्षद के भतीजे की हत्या से गुस्साए लोग, पुलिसकर्मियों से भिड़ंत.. लगाया जाम, देखें तस्वीरें

चचेरे भाई से मिली यूपीएससी की तैयारी करने की प्रेरणा
देव डुडेजा के परिवार में मां चंद्रप्रभा सहायक शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। जबकि पिता चंद्रमोहन डुडेजा हाईस्कूल तक ही शिक्षा ग्रहण कर सके। दो ताऊ प्रेम डुडेजा और ब्रजमोहन डुडेजा भी ज्यादा शिक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed