फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar at CHC over allegation of prescribing medicines from Jan Aushadhi Kendra.

Rampur News: जन औषधि केंद्र की दवा लिखने का लगाया आरोप, सीएचसी में हंगामा

Sat, 25 Jul 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Uproar at CHC over allegation of prescribing medicines from Jan Aushadhi Kendra.
बिलासपुर। सीएचसी में शुक्रवार दोपहर उपचार कराने पहुंची एक महिला ने एक चिकित्सक पर जन औषधि केंद्र की दवा लिखने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। बाद में अस्पताल कर्मियों ने महिला को समझाकर अस्पताल से ही दवा उपलब्ध कराई, जिसके बाद मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सीएचसी में मरीजों की काफी भीड़ थी। इसी दौरान उपचार कराने पहुंची एक महिला ने कहा कि वह गरीब है और इलाज के लिए अस्पताल आई है। उसका आरोप था कि एक चिकित्सक ने उसके पर्चे पर अस्पताल परिसर स्थित जन औषधि केंद्र की दवा लिख दी। जब वह दवा लेने जन औषधि केंद्र पहुंची तो वहां उससे दवा के रुपये मांगे गए। महिला ने कहा कि अस्पताल में दवा मुफ्त मिलती है, जिस पर केंद्र संचालक ने बताया कि जन औषधि केंद्र पर अन्य मेडिकल स्टोर की तरह दवाओं की बिक्री की जाती है।
विज्ञापन

इससे नाराज महिला संबंधित चिकित्सक के कक्ष के बाहर पहुंच गई और आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर अस्पताल कर्मियों और सुरक्षा कर्मचारियों ने उसे समझाया तथा अस्पताल के औषधि केंद्र से दवा उपलब्ध कराई। इसके बाद महिला घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. मणिक अग्रवाल ने बताया कि महिला को समझाकर अस्पताल की दवा उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने सभी चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही मरीजों को लिखने और उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed