फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Temperature will be tested on the day of voting, mercury expected to be 41 degrees

UP: मतदान के दिन तापमान लेगा इम्तिहान, छाया और पानी का प्रशासन करेगा इंतजाम, पारा 41 डिग्री रहने का अनुमान

Sun, 14 Apr 2024 03:02 PM IST
विमल शर्मा मोहित सक्सेना, रामपुर
मोहित सक्सेना, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 03:02 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव में गर्मी वोटरों की अग्निपरीक्षा लेगी। प्रशासन का कहना है कि मतदान बढ़ाने के लिए सभी इंतजाम पूरे किए गए हैं। गर्मी से राहत देने के लिए मतदान स्थल पर छाया और पानी के इंतजाम किए जाएंगे। मौसम विभाग के मुताबिक 19 अप्रैल को तापमान 41 डिग्री के करीब रहेगा। 

विज्ञापन
UP: Temperature will be tested on the day of voting, mercury expected to be 41 degrees
मतदान के लिए लाइन में लगी महिला वोटर (FILE) - फोटो : PTI

विस्तार

लोकतंत्र के महापर्व के दिन जिले में गर्मी के तेवर तल्ख होंगे। रामपुर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार मतदान के दिन तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन


ऐसे में 2019 के लोकसभा चुनाव के 64.4 फीसदी मतदान को पीछे छोड़ते हुए ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाना प्रशासन व राजनीतिक दलों के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। पिछले चुनाव में मतदान के दिन 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा था। 
विज्ञापन


अप्रैल माह में पिछले 12 दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की गई है। 1 अप्रैल को न्यूनतम तामपान 18 डिग्री व अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 13 अप्रैल शनिवार को न्यूनतम 22 डिग्री व अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पारा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दिन जिले में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। लगातार बढ़ते तापमान व हीट वेव के चलते शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग को गाइडलाइन जारी की गई है।

बढ़ता तापमान 19 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए चुनौती बन सकता है। इसलिए प्रशासन के साथ ही राजनीतिक दलों का भी जोर है कि सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक ज्यादा से ज्यादा मतदान करा दिया जाए। सियासी दलों के प्रतिनिधियों ने इसको लेकर रणनीति भी तैयार की है।

इसके अलावा शाम को तीन बजे के बाद से बचे हुए मतदाताओं से वोट डलवाने पर जोर दिया जा रहा है। मतदान के लिए प्रशासन की ओर से पिछले काफी समय से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन मतदान के दिन गर्मी को लेकर कड़े इंतजाम करने की तैयारी कर रहा है। 

 

 

बूथों पर छाया के इंतजाम कराएगा प्रशासन 
बढ़ती गर्मी के बीच कतार में खड़े वोटरों को धूप से बचाने के लिए शामियानों की व्यवस्था कराने को कहा गया है। चुनाव आयोग ने इसके लिए प्रशासन को भी आदेश दिए हैं। साफ किया है कि उन बूथों पर छांव की व्यवस्था की जाए जहां खुले में वोटरों की कतार लगती हो। इसके अलावा कर्मचारियों के लिए भी गर्मी से बचाव के इंतजाम करने के भी आदेश दिए गए हैं।

 

 

स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क 
स्वास्थ्य विभाग को भी प्रशासन की ओर से सतर्क कर दिया गया है। मतदानकर्मियों को जो किट दी जाएंगी, उसमें ओआरएस के पैकेट के साथ ही बुखार व अन्य जरूरी दवाओं को रखा गया है। यह किट पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान दी जाएंगी।

 

 

 

2019 में 64.4 फीसदी हुआ था मतदान
पिछले लोकसभा चुनाव में 11 अप्रैल 2019 को मतदान हुआ था। उस वक्त रामपुर के 64.4 फीसदी मतदाताओं ने अपने मतदान का इस्तेमाल किया था। उस दिन जिले का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं इस बार मतदान के दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जो मतदान प्रतिशत पर असर डाल सकता है।

 

मतदान के दिन ज्यादा से ज्यादा लोग मतदान करें, इसके लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जहां तक गर्मी का सवाल है तो इससे निपटने के लिए मतदान केंद्रों पर छाया की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही मतदानकर्मियों के लिए भी जरूरी इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं।  - जोगिंदर सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed