फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Police jeep overturned in ditch after collision with roadways bus in Rampur, accident on Nainital highway

UP: रामपुर में रोडवेज की टक्कर से पुलिस जीप खाई में पलटी, नैनीताल हाईवे पर हादसा, हिरासत में बस चालक

Thu, 19 Feb 2026 07:19 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 19 Feb 2026 07:19 PM IST
सार

नैनीताल हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस वाहन को पीछे से पीतल नगरी डिपो की बस ने टक्कर मार दी। इससे जीप खाई में पलट गई। हादसे के बाद चालक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
UP: Police jeep overturned in ditch after collision with roadways bus in Rampur, accident on Nainital highway
बस की टक्कर से क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

नैनीताल हाईवे पर गश्त कर रही पुलिस की सरकारी जीप को पीछे से पीतल नगरी डिपो की रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीप हाईवे पर काफी दूर तक घिसटती हुई सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। हादसे में जीप चालक घायल हो गया, जबकि कोतवाली प्रभारी और उनके हमराह सिपाही मामूली रूप से चोटिल हो गए।

विज्ञापन


बस लेकर भाग रहे चालक को भोट पुलिस ने बस समेत पकड़ लिया। बस में 15 यात्री सवार थे। पुलिस ने बस चालक अवनीश कुमार के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह बुधवार रात करीब नौ बजे सरकारी जीप से गश्त कर रुद्रपुर की ओर से नगर लौट रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नैनीताल हाईवे पर ईसानगर चौकी क्षेत्र स्थित अशोक नगर बिजलीघर के पास पीछे से आ रही पीतल नगरी डिपो की बस ने पुलिस जीप में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से जीप अनियंत्रित होकर काफी दूर तक घिसटने के बाद खाई में पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में जीप चालक जितेंद्र कुमार घायल हो गए जबकि कोतवाली प्रभारी और उनके हमराह दीपांशु चौधरी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर ईसानगर चौकी प्रभारी ललित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

पुलिस की सूचना पर भोट पुलिस ने बस समेत फरार चालक को पकड़ लिया। क्षतिग्रस्त जीप और बस को कोतवाली लाया गया। जीप चालक जितेंद्र कुमार की तहरीर पर बस चालक अवनीश कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि हादसे में जीप चालक घायल हुआ है तथा सरकारी वाहन क्षतिग्रस्त हुआ है। आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बस हल्द्वानी से 15 यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। सभी यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

बृहस्पतिवार सुबह रोडवेज विभाग के अधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर मामले की जांच की। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना या मोबाइल फोन देखना माना जा रहा है।

20 मीटर तक घिसटी जीप
जीप चालक जितेंद्र सिंह निवासी ग्राम दोराह, थाना बछरायूं जिला अमरोहा ने बताया कि वह करीब 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से जीप चला रहे थे। तभी तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। जीप करीब 20 मीटर से अधिक दूरी तक घिसटने के बाद खाई में पलट गई। उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान उन्होंने मौत को बेहद करीब से महसूस किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed