फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Leave me alone or I will chop me into pieces and throw me in the river, threatens a girl

UP: पीछा छोड़.. नहीं तो टुकड़े कर नदी में डाल दूंगा, तीन साल से प्रेम संबंध, शादी के लिए दबाव पर युवती को धमकी

Sat, 19 Apr 2025 06:36 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक
संवाद न्यूज एजेंसी, मिलक Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 19 Apr 2025 06:36 PM IST
सार

रामपुर में दलित युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि गांव के युवक से उसकी तीन साल से जान पहचान है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के याैन उत्पीड़न किया।

विज्ञापन
UP: Leave me alone or I will chop me into pieces and throw me in the river, threatens a girl
युवती ने पुलिस को साैंपी तहरीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रकरण सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती कोतवाली पहुंची। उसने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

विज्ञापन


बताया कि गांव निवासी युवक से उसका तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात की गोलियां खिला दी। अब युवक शादी करने से मना कर रहा है। उसने युवक पर दबाव बनाया तो वह धमकियां दे रहा है कि अगर उसका पीछा नहीं छोड़ा तो टुकड़े करके नदी में फेंक देगा।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि युवक दूसरी जाति का है और उसे आए उसे अपमानित कर रहा है। उसने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि युवती के द्वारा युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दो वांछित वारंटी दबोचे
स्वार पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करने के मामले के हाजिर न होने पर कोर्ट ने दो आरोपियों के वारंट जारी कर दिए। पुलिस ने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मझरा हसन गांव निवासी मोहम्मद याकूब के खिलाफ 2009 में घर में घुसकर मारपीट व धमकाने का केस दर्ज हुआ था।

मामले में वह न्यायालय में तारीखों पर हाजिर नहीं हुआ। जिसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था। जबकि नानकार रानी गांव निवासी अनवर अली के भी कोर्ट ने वारंट जारी किया था। पुलिस ने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed