फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Diarrhea outbreak Rapur, two patients each being treated on one bed

UP: रामपुर में डायरिया का प्रकोप, एक बेड पर हो रहा दो-दो मरीजों का उपचार, चौबीस घंटे में 83 मरीज भर्ती

Tue, 23 Apr 2024 03:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 23 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

रामपुर जिले में लगातार डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। दो दिन के भीतर 83 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। हालत यह है कि एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखा जा रहा है।  

विज्ञापन
UP: Diarrhea outbreak Rapur, two patients each being treated on one bed
रामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार को 35 डायरिया के मरीजों को भर्ती कराया गया। अस्पताल में दो दिन में डायरिया के 83 मरीज भर्ती हो चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से जिला अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


35 मरीजों को छुट्टी देेने के बाद भी अब भी 48 मरीज भर्ती हैं। तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 800 लोग पहुंचे। इनमें उल्टी, दस्त, जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा हैं। वहीं रविवार को अस्पताल में डायरिया के 48 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन


जिनमें से 35 को छुट्टी दे गई। वहीं सोमवार को 35 और मरीज भर्ती किए गए। अब भी जिला अस्पताल में 48 मरीज भर्ती हैं। दो दिन में जिला अस्पताल में 83 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। पुराने डेंगू वार्डों में डायरिया के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएस डॉ. एचके मित्रा का कहना है कि गर्मी बढ़ने की वजह से डायरिया के मरीजों में इजाफा हुआ है। मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में बेड बढ़ाने का इंतजाम किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed