{"_id":"66278360334340c0f40bb12d","slug":"up-diarrhea-outbreak-rapur-two-patients-each-being-treated-on-one-bed-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रामपुर में डायरिया का प्रकोप, एक बेड पर हो रहा दो-दो मरीजों का उपचार, चौबीस घंटे में 83 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रामपुर में डायरिया का प्रकोप, एक बेड पर हो रहा दो-दो मरीजों का उपचार, चौबीस घंटे में 83 मरीज भर्ती
Tue, 23 Apr 2024 03:16 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:16 PM IST
सार
रामपुर जिले में लगातार डायरिया का प्रकोप बढ़ने लगा है। दो दिन के भीतर 83 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। हालत यह है कि एक बेड पर दो-दो मरीजों को रखा जा रहा है।
विज्ञापन
रामपुर अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : संवाद
विस्तार
रामपुर जिले में डायरिया का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में सोमवार को 35 डायरिया के मरीजों को भर्ती कराया गया। अस्पताल में दो दिन में डायरिया के 83 मरीज भर्ती हो चुके हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या की वजह से जिला अस्पताल में बेड कम पड़ गए हैं। एक बेड पर दो-दो मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
35 मरीजों को छुट्टी देेने के बाद भी अब भी 48 मरीज भर्ती हैं। तापमान बढ़ने के साथ गर्मी बढ़ गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 800 लोग पहुंचे। इनमें उल्टी, दस्त, जुकाम और बुखार के मरीज ज्यादा हैं। वहीं रविवार को अस्पताल में डायरिया के 48 मरीज भर्ती थे।
विज्ञापन
जिनमें से 35 को छुट्टी दे गई। वहीं सोमवार को 35 और मरीज भर्ती किए गए। अब भी जिला अस्पताल में 48 मरीज भर्ती हैं। दो दिन में जिला अस्पताल में 83 मरीजों को भर्ती किया जा चुका है। पुराने डेंगू वार्डों में डायरिया के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एचके मित्रा का कहना है कि गर्मी बढ़ने की वजह से डायरिया के मरीजों में इजाफा हुआ है। मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला अस्पताल में बेड बढ़ाने का इंतजाम किया जा रहा है।