फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Cyber fraud gang busted in Rampur, 113 ATM cards and passbooks recovered, used to empty accounts in five

UP: रामपुर में साइबर ठगी गैंग का पर्दाफाश, 113 एटीएम कार्ड व पासबुक मिले, पांच मिनट में अकाउंट कर देते थे खाली

Mon, 27 Oct 2025 06:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 06:24 PM IST
सार

रामपुर पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग दक्षिण भारत से संचालित हो रहा था। पुलिस ने छापेमारी में 37 पासबुक, 113 एटीएम कार्ड, 101 सिम कार्ड और अन्य उपकरण बरामद किए। आरोपी रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के निवासी हैं।  

विज्ञापन
UP: Cyber fraud gang busted in Rampur, 113 ATM cards and passbooks recovered, used to empty accounts in five
रामपुर में पकड़ गए आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर पुलिस ने रविवार की रात साइबर ठगी करने वाले अंतराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एटीएम कार्ड, सिम, पासबुक, चेकबुक सहित कई उपकरण बरामद हुए हैं। गैंग दक्षिण भारत से ऑपरेट किया जा रहा था। पकड़े गए आरोपियों में रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के लोग शामिल हैं।

विज्ञापन


पुलिस गैंग के सरगना की तलाश कर रही है। थाना सिविल लाइन और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मोहल्ला मैगजीन फव्वारे के पास एक मकान में छापा मारा और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रामपुर, उत्तराखंड और बिहार के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


सोमवार को एएसपी अनुराग सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि पकड़े गए आरोपी साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के सदस्य हैं। टीम ने इनके पास से 37 पासबुक, 113 एटीएम कार्ड, 14 मोबाइल फोन, 101 सिम कार्ड सहित कई उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को मेडिकल के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया है।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

  • कल्लन (46) निवासी शान मैरिज हाॅल बरेली गेट थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर
  • दानिश (19) निवासी शान मैरिज हाॅल बरेली गेट थाना सिविल लाइन रामपुर
  • गुरविंदर सिंह (22) निवासी खुशालपुर पोस्ट सुभाषनगर गदरपुर ऊधमसिंहनगर उत्तराखंड
  • जसमीत सिंह (23) निवासी मजरा मरदान, पोस्ट सुभाषनगर गदरपुर, ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड
  • अंकित कुमार (20) निवासी मैरवा, थाना मैरवा, जिला सिवान, बिहार
  • विकास कुमार राम निवासी मैरवा, थाना मैरवा, जिला सिवान, बिहार
  • अर्जुन कुमार (21) निवासी उग्रसेन छापर, थाना मैरवा, जनपद सिवान, बिहार
  • आदित्य कुमार (20) निवासी मोतीछापर, पोस्ट व थाना मैरवा, जिला सिवान, बिहार

ये हुआ बरामद 
छह सीपीयू, छह मॉनिटर, छह की-बोर्ड, सात माउस, 37 पासबुक, 11 चेक बुक, 113 एटीएम कार्ड, 14 मोबाइल फोन, 101 सिम कार्ड, चार वाईफाई राउटर, दो एयरटेल स्ट्रीम टीवी, दो वाईफाई कनेक्टर, चार राउटर मोबाइल चार्जर सहित, एक मोटरसाइकिल, एक रजिस्टर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed