फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Customs raid in Rampur for the second day in search of gold smugglers, summons issued

UP: सोना तस्करों की तलाश में दूसरे दिन भी कस्टम का रामपुर में छापा, जारी किए गए समन, आरोपियों का सुराग नहीं

Sat, 06 Apr 2024 12:24 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 06 Apr 2024 12:24 PM IST
सार

लखनऊ एयरपोर्ट से भागे सोना तस्करों की रामपुर में तलाश तेज हो गई है। कस्टम विभाग की टीम ने टांडा में छापा मार समन जारी कर दिए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP: Customs raid in Rampur for the second day in search of gold smugglers, summons issued
रामपुर में जांच के लिए पहुंची कस्टम टीम - फोटो : संवाद

विस्तार

लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से भागे सोना तस्करी के 29 आरोपियों को पकड़ने के लिए शुक्रवार को दूसरे दिन भी कस्टम विभाग की टीम ने टांडा में छापा मारा। आरोपियों की तलाश में कस्टम विभाग की टीम टांडा में ही डेरा डाले है।

विज्ञापन


अभी तक एक भी आरोपी कस्टम विभाग के हत्थे नहीं चढ़ा। टीम ने तस्करों को समन जारी करते हुए उनके परिजनों और पड़ोसियों को दिए। कस्टम टीम पुलिस के साथ लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी है। एक अप्रैल को लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट पर 3.2 करोड़ की सिगरेट बरामद की थी।
विज्ञापन


साथ ही 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों पर पेट में सोना छिपाकर लाने का आरोप था। कस्टम विभाग की गिरफ्त से 29 आरोपी एयरपोर्ट से भाग निकले थे। जिनके पेट में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की कीमत का सोना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी आरोपी रामपुर जिले के टांडा रहने वाले हैं। मामले में कस्टम विभाग के आठ अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश में कस्टम विभाग की तीन टीमों ने बृहस्पतिवार को टांडा में आरोपियों की तलाश में छापा मारा था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।

शुक्रवार को भी कस्टम विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ तस्करों की तलाश में छापा मारा। तस्करों के न मिलने पर उनके परिजनों और पड़ोसियों को समन दिए। कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के न मिलने तक तलाश जारी रहेगी। उन्होंने बताया की जल्द हाजिर न होने पर तस्करों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए जाएंगे।

पैसों का लालच की चाह में बने तस्कर

 

टांडा में सोना और सिगरेट तस्करी की जड़े बहुत गहरी हैं। पैसों का लालच देकर और विदेश घूमने की चाह में बेरोजगारों को सोना तस्कर बनाया जा रहा है। टांडा में एक दर्जन के करीब टीमें सोना तस्करी में शामिल हैं, जिनसे सैकड़ों युवा जुड़े हैं।

टीम में दर्जनों लोग रुपये इकट्ठा कर सिगरेट लाने की प्लानिंग करते हैं। करोड़ों रुपये इकट्ठा कर सोना तथा सिगरेट तस्करी का काला कारोबार शुरू हो जाता है। जिसमें नगर के बेरोजगार युवाओं को दुबई, शारजाह जैसे विकसित देशों में घूमने या मक्का और मदीना जैसे मुकद्दस जगहों पर जाकर उमराह करने समेत 20 से 30 हजार रुपये के लालच में सोना और सिगरेट, गुटखा की तस्करी करने चले जाते हैं।

अपनी जान जोखिम में डाल कर सोने के कैप्सूल निगलकर लाना शुरू कर देते हैं। भारत आने पर कस्टम अधिकारियों से सांठगांठ कर सिगरेट, गुटखा तस्करी की आंड़ में सोना भी लाते हैं।

 

तस्करी के आरोप में विदेश में भी काट रहे सजा

नगर में सोना और सिगरेट गुटखा तस्करी का काम एक दिन में परवान नहीं चढ़ा है। वर्षों से टांडा के लोग इस काम से जुड़े हैं। दुबई से लाया हुआ गुटखा टांडा लाकर उसे फिर से सऊदी अरब को भेजा जाता है।

सऊदी अरब में मादक पदार्थों पर प्रतिबंध होने के कारण दुबई में सस्ते दामों में मिलने वाला गुटखा सऊदी अरब में 10 गुना से भी अधिक ज्यादा कीमत पर बेचा जाता है। पकड़े जाने पर इन तस्करों को जेल भी जाना पड़ता है।



नगर के आधा दर्जन के करीब लोग सऊदी अरब की विभिन्न जेलों में कई वर्षों तक बंद रहने के बाद वापस आए हैं। वहीं दुबई की जेल अभी भी टांडा के लोग बंद हैं।


सोना तस्करी के फरार आरोपियों की तलाश में छापा मार रहे कस्टम विभाग की स्थानीय पुलिस मदद कर रही है। अभी कार्रवाई चल रही है। कोई आरोपी नहीं पकड़ा गया है। - राजेश द्विवेदी, एसपी रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed