फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Businessman's daughter shot outside house in Rampur, admitted in hospital

UP: रामपुर में घर के बाहर कारोबारी की बेटी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती, आधी रात में घटना को दिया अंजाम

Thu, 06 Jun 2024 12:11 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (रामपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Jun 2024 12:11 PM IST
सार

रामपुर के बिलासपुर में बदमाशों ने घर के बाहर छात्रा को गोली मार दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुलिस ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती करवाया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
UP: Businessman's daughter shot outside house in Rampur, admitted in hospital
गोली लगने से जख्मी छात्रा जिला अस्पताल में भर्ती - फोटो : संवाद

विस्तार

बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज में बुधवार की देर रात किराना व्यापारी ललित कुमार मित्तल की पुत्री प्रियांशी (17) पर फायरिंग कर दी गई। गोली लगने से गोली जख्मी हो गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। उत्तराखंड सीमा से सटे कारगिल शहीद बलजीत सिंह के गांव नवाबगंज निवासी किराना व्यापारी की पुत्री प्रियांशी महतोष स्थित देशबंधु इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है।
विज्ञापन


व्यापारी के अनुसार बुधवार की देर रात वह घर में सो रहे थे। मौसम खराब होने की वजह से गांव में बिजली नहीं थी।उनकी मझली पुत्री प्रियांशी बाथरूम जाने के लिए दूसरी मंजिल से नीचे उतर कर आ रही थी। तभी किसी व्यक्ति ने उनके गेट से आवाज लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि पुत्री गेट के पास पहुंचकर अंजान से कुछ पूछती तभी उसके ऊपर फायरिंग कर दी गई। इसमें एक गोली छात्रा की जांघ में लगी। छात्रा की चीखपुकार और फायर की आवाज सुनकर उनके घर में जाग हो गई।

गोली मारने वाला व्यक्ति अंधेरे में फरार हो गया। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि बेटी लहूलुहान हालत में गेट के पास पड़ी हुई थी। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए।

ग्राम प्रधान भागवती देवी अपने पति दिलीप कुमार के साथ किराना व्यापारी के पर पहुंच गई। उन्होंने तुरंत ही मामले की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। छात्रा को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।

स्थानीय चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। किराना व्यापारी ने बताया कि गांव में उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उनके गेट पर गोली क्यों चलाई गई कारण अभी स्पष्ट नहीं है।


फिलहाल वह अपनी पुत्री का जिला अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की कोई तहरीर अभी नहीं आई है।  इसलिए रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed