फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: Bribery complaint to CBI... Private employee caught, case exposed in Prathama Bank

UP: सीबीआई से रिश्वत की शिकायत... प्राइवेटकर्मी को पकड़ा, प्रथमा बैंक में ऐसे चल रहा था खेल, 19 हजार बरामद

Fri, 06 Jun 2025 11:54 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, दढ़ियाल (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, दढ़ियाल (रामपुर) Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 06 Jun 2025 11:54 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (प्रथमा बैंक) में सीबीआई एंटी करप्शन टीम ने छापा मारकर प्राइवेटकर्मी को 19 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। शिकायतकर्ता से आरोपी ने सरकारी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर 20 हजार रुपये मांगे गए थे। मामले में बैंक के एक सहायक प्रबंधक की भूमिका की भी जांच हो रही है।

विज्ञापन
UP: Bribery complaint to CBI... Private employee caught, case exposed in Prathama Bank
बैंक से बाहर आती सीबीआई की टीम। - फोटो : संवाद

विस्तार

दढ़ियाल के उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (प्रथमा बैंक) में बृहस्पतिवार को गाजियाबाद से आई सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा। टीम ने एक शख्स को 19 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया कि वह लोन व अन्य बैंकिंग कार्य कराने वाला दलाल है। यह रकम उसने रिश्वत के रूप में ली थी।

विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर निवासी अशोक कुमार उर्फ पप्पू ने सीबीआई की एंटीकरप्शन ब्रांच गाजियाबाद को शिकायत की थी कि उनकी पत्नी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद उनके बैंक खाते में आई सरकारी योजना की धनराशि के लिए वह पिछले नौ महीने से बैंक के चक्कर काट रहे हैं। 
विज्ञापन


रहमत अली, जो बैंक में दलाल के रूप में लोन की  फाइलें पास कराने का काम करता है ने उनसे काम कराने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने 20 हजार रुपये दिए थे। रहमत ने एक हजार रुपये वापस करते हुए अपनापन जताया था। 19 हजार अपने पास रखे थे। सूत्रों के अनुसार इस मामले में बैंक के एक सहायक प्रबंधक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक में कामकाज रहा ठप, मायूस होकर लौटे लोग
बृहस्पतिवार को दोपहर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (प्रथमा) में गाजियाबाद सीबीआई की एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा तो कामकाज तत्काल रोक दिया गया और शटर गिरा दिए गए। इससे बैंक में लेन-देन कराने आए सैकड़ों ग्राहक परेशान होकर वापस लौट गए। बैंक पहुंचने वालों को बाहर से ही लौटा दिया गया। कई लोगों को यह तक नहीं पता चला कि अचानक बैंक क्यों बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने नहीं दी जानकारी
सीबीआई की टीम ने आरोपी से बंद कमरे में पूछताछ की। बैंक कर्मचारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन किसी ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। सीबीआई अधिकारियों ने भी कार्रवाई के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की। कस्बे में चर्चा है कि बैंक में भ्रष्टाचार की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed