फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   up board result

सौ वर्ष के इतिहास में पहली बार नहीं हुई परीक्षा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
up board result
रामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद को इस वर्ष सौ वर्ष पूरे हो गए हैं। कोरोना संक्रमण के चलते बोर्ड के इतिहास में ऐसा मौका पहली बार आया है, जब हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का बगैर परीक्षा कराए ही सभी पंजीकृत परीक्षार्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद का गठन 1921 में हुआ था। यह भारत का एक मात्र शिक्षा बोर्ड था। तब से बोर्ड ने 10+2 शिक्षा प्रणाली अपनाई हुई है। यह हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट कक्षा के विद्यार्थियों के लिए सार्वजनिक परीक्षा आयोजित करता है। माध्यमिक शिक्षा परिषद को पहले संयुक्त प्रांत वैधानिक परिषद (यूनाइटेड प्रोविन्स लेजिस्लेटिव काउन्सिल) के एक अधिनियम द्वारा की गई थी। बोर्ड की सबसे पहली परीक्षा 1923 में आयोजित की गई थी। तभी से यह बोर्ड लगातार काम कर रहा है। लेकिन, कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार यह मौका आया, जब बोर्ड परीक्षा नहीं हुईं और बच्चों को बिना परीक्षा के ही पास कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed