फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP Board: Registration of high school and intermediate till 10th

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पंजीकरण 10 तक करें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Registration of high school and intermediate till 10th
रामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2024 में पंजीकरण कराने से रह गए छात्र-छात्राओं को बोर्ड ने एक और मौका दिया है। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पंजीकरण फॉर्म भरने की तिथि को बढ़ाकर 10 अक्तूबर कर दिया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 10 अक्तूबर तक 100 रुपये के विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण करना होगा।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के कक्षा 9वीं और 11वीं के छात्रों के लिए पंजीकरण की समय सीमा भी 10 अक्तूबर तक बढ़ाई गई है। पंजीकृत कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्रों की फोटो-नामांकित सूची क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए छात्रों को विलंब पंजीकरण शुल्क के रूप में 100 रुपये जमा करने होंगे। जबकि, कक्षा 9 और 11 के छात्रों को विलंब शुल्क के रूप में 50 रुपये जमा करने होंगे। इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली ने सभी कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं। जिले में इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में विद्यार्थियों का नामांकन कम हुआ है। पंजीकरण की तिथि बढ़ाए जाने के बाद छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन


---
चयनित विषय कोड, अन्य विवरणों में कर सकेंगे सुधार

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि संबंधित स्कूलों के प्रधानाचार्य पहले से जमा किए गए परीक्षा फॉर्म में छात्र का नाम, माता और पिता का नाम, छात्रों द्वारा चयनित विषय कोड और स्कूल रिकॉर्ड के अनुसार जन्म तिथि जैसे विवरणों में भी सुधार कर सकेंगे। छात्रों की नामांकन सूची संबंधित कोषागार और क्षेत्रीय कार्यालयों में जमा करने की अंतिम तिथि भी 15 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed