फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   uoung died in road accident

अनियंत्रित बाइक खड़े ट्रक में घुसी, बाइक सवार युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
uoung died in road accident
स्वार (रामपुर)। बाइक से जा रहे युवक की बाइक सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक खड़े हुए ट्रक में घुस गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और घायल युवक को उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर ले गए। जबकि मृत युवक के शव को परिजन पंचनामा भरवाकर बिना पोस्टमार्टम के ही ले गए।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह मुरादाबाद-नैनीताल मार्ग स्थित गांव मुंशीगंज के नजदीक कोसी ढाबे के पास एक खराब ट्रक खड़ा था। बाजपुर दिशा की ओर से आ रहे बाइक सवार सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में बाइक से अपना नियंत्रण खो बैठा। जिससे बाइक खड़े ट्रक में जा टकराई। हादसे में बाइक चला रहे तहसील क्षेत्र के गांव मुंशीगंज कालोनी का मझरा एवज निवासी मकबूल हसन के 30 वर्षीय बेटे दिलशेर अली की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक के पीछे बैठा उसका साथी गांव निवासी रईस अहमद गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार युवक हादसे के वक्त हेलमेट पहने हुए नहीं थे। दुर्घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी तो वह मौके पर पहुंच गए। युवक के शव को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। घायल रईस अहमद के परिजन उसे उचित उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर ले गए। सड़क दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों पक्षों की सहमति होने के कारण शव शव का पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed