{"_id":"65021fcd984c0d5973025b86","slug":"university-granted-leave-documents-searched-for-hours-rampur-news-c-282-1-rmp1004-5549-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: यूनिवर्सिटी में कराई छुट्टी, घंटों खंगाले दस्तावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: यूनिवर्सिटी में कराई छुट्टी, घंटों खंगाले दस्तावेज
विज्ञापन
रामपुर। आयकर विभाग की टीम ने बुधवार को जौहर यूनिवर्सिटी में भी छापेमारी की। टीम ने इस दौरान यूनिवर्सिटी में छुट्टी करा दी साथ ही छात्रों और स्टाफ को यूनिवर्सिटी से बाहर कर दिया। इसके बाद यहां पर टीम ने कई घंटे तक दस्तावेजों को खंगाला। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।आयकर विभाग की टीम के निशाने पर जौहर यूनिवर्सिटी भी रही। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे एक टीम एसएसबी के जवानों के साथ यहां पहुंची। टीम के आदेश पर यूनिवर्सिटी में छुट्टी की घोषणा कर दी गई। इसके बाद छात्रों और स्टाफ को भी बाहर कर दिया गया। गेट पर एसएसबी के सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया। यहां पर करीब छह घंटे तक टीम ने दस्तावेज खंगाले। दस्तावेज खंगालते वक्त यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों से भी टीम ने जानकारी ली। इस दौरान यहां पर छात्र और स्टाफ एक दूसरे से छापेमारी को लेकर चर्चा करते हुए नजर आए। टीम के जाने के बाद यहां लोगों ने राहत की सांस ली। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सपा विधायक के फार्म हाउस पर भी छापेमारी
रामपुर। सपा विधायक नसीर अहमद के फार्म हाउस पर भी आयकर टीम ने छापेमारी की। यहां पर भी काफी देर तक टीमें जानकारी जुटाती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा विधायक के फार्म हाउस पर भी छापेमारी
रामपुर। सपा विधायक नसीर अहमद के फार्म हाउस पर भी आयकर टीम ने छापेमारी की। यहां पर भी काफी देर तक टीमें जानकारी जुटाती रहीं।