फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uncontrolled bike collides with a rider, death

अनियंत्रित होकर बाइक सवार खंभे से टकराया, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled bike collides with a rider, death
पटवाई। संभल की ओर जा रहा एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया। खंभे से टकराकर बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया गया। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया।
विज्ञापन

जनपद संभल के चंदौसी के मोहल्ला कैथल निवासी दिनेश किसी काम से रामपुर आया था। काम निपटाकर रामपुर की ओर से वापस पटवाई होते हुए घर जा रहा था। रामपुर से आते समय पटवाई थाना क्षेत्र के गांव नया गांव के पास बाइक सवार दिनेश (30) की बाइक अनियंत्रित हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार सीधे खंभे में जाकर तेजी से टकरा गया। बाइक सवार के टकराते ही उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी घटना स्थल पर पंहुच गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। शव के शिनाख्त के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित किया। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर मोर्चरी भेज दिया। बाइक सवार की मौत की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते हुए परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

हेलमेट साथ में था लेकिन पहना नहीं था
पटवाई। जनपद संभल के चंदौसी के कैथल निवासी दिनेश काम निपटाकर रामपुर से लौट रहा था। पटवाई के नया गांव पहुंचते ही बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई और उसकी टक्कर से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी एक ने बताया कि बाइक सवार के पास हेलमेट तो था, लेकिन उसने पहना नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed