{"_id":"68c325ad572138fad805ee6c","slug":"ultimatum-to-remove-encroachment-by-midnight-today-rampur-news-c-282-1-rmp1004-153389-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आज आधी रात तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आज आधी रात तक अतिक्रमण हटाने का अल्टीमेटम
विज्ञापन
टांडा। टांडा नगर में अतिक्रमण हटाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मुख्य मार्ग व सदर बाजार में पैदल भ्रमण कर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि गुरुवार देर रात 12 बजे तक हर हाल में अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासन खुद कार्रवाई करेगा।
चेतावनी मिलते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई ने अपने निर्माण तोड़ने शुरू कर दिए। भ्रमण में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कृष्णवीर सिंह, उपजिला अधिकारी राजकुमार भास्कर, तहसीलदार निश्चय कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार, सहायक अभियंता उदयवीर सिंह, जेई आजम समेत पूरी टीम और कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट शब्दों में कहा कि देर रात तक निर्माण हटाने का काम न हुआ तो बुलडोजर चलाया जाएगा।
-- -
दुकान खाली कराने का दबाव
सीएचसी परिसर की दुकानों में किरायेदार दुकान खाली करने को तैयार नहीं थे। इस पर अधिकारियों ने दुकान मालिक को ताकीद की कि वह किरायेदारों के खिलाफ पुलिस में कार्रवाई कराएं। प्रशासन ने साफ कर दिया कि अतिक्रमण पर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
-- -
नोटिस की मियाद खत्म, हाईकोर्ट से राहत भी बेअसर
नोटिस की समय सीमा समाप्त होने के बाद अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें तोड़नी शुरू कर दीं। इसमें वे व्यापारी भी शामिल रहे, जिन्हें हाईकोर्ट से अस्थायी राहत मिली थी। विभागीय सूत्रों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी ने हाईकोर्ट में सभी प्रत्यावेदनों का जवाब दाखिल कर उन्हें निरस्त कर दिया है।