फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two youths standing on the roadside were injured after being hit by a tractor, a report was filed.

Rampur News: ट्रैक्टर की टक्कर से रोड किनारे खड़े दो युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths standing on the roadside were injured after being hit by a tractor, a report was filed.
स्वार(रामपुर)। रामपुर मार्ग पर सोनकपुर गांव के सामने ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक ने सड़क किनारे खड़े दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से हायर सेंटर भेज दिया गया। हादसे की रिपोर्ट चालक के खिलाफ दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

ग्राम मिलक असद खां निवासी मोहम्मद आजम ने तहरीर में बताया कि वह 30 नवंबर बाइक से रामपुर से आ रहा था। ग्राम समोदिया में ईंट भट्ठे के पास पहुंचने पर उनका भतीजा रेहान और उसका साथी समीर निवासी कालाढूंगी सड़क किनारे खड़े थे। वह उनके बात कर रहा था, इसी दौरान थाना टांडा के गांव सोनकपुर निवासी अजीम ट्रैक्टर लेकर आया और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह तो बाल-बाल बच गया लेकिन रेहान और समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को स्वार सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोनों का मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक अजीम के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed