{"_id":"57c3391f4f1c1b8364d4fba8","slug":"two-women-died-due-to-dangue","type":"story","status":"publish","title_hn":"दढ़ियाल में डेंगू से दो महिलाओं और बुखार से दो बच्चाें की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दढ़ियाल में डेंगू से दो महिलाओं और बुखार से दो बच्चाें की मौत
अमर उजाला व्यूरो/रामपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू और बुखार का कहर जारी है। दढ़ियाल और सैफनी क्षेत्र में दो डेंगू व दो बुखार पीड़ितों की मौत की खबर सामने आई है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रहीं मौतों से लोगों में बुखार की दहशत बढ़ गई है।
जिले में बुखार व डेंगू से मरने वालों का आंकड़ा 37 पर पहुंच चुका है। जिसमें चार डेंगू आशंकित व पीड़ितों की मौत की खबर है तो 33 बुखार से मरने वाले हैं। इससे साफ जाहिर हो रहा है कि बुखार की मार पर स्वास्थ्य विभाग के रोकथाम के काम कारगर साबित नहीं हो रहे हैं।
बुखार की रोकथाम के लिए टीमें पीछे-पीछे भाग रही हैं। जिस गांव में बुखार से मौत की सूचना मिलती है, आनन-फानन में वहां टीम पहुंचती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा समय रहते सर्वे कराकर बुखार के प्रकोप से पहले रोकथाम के पर्याप्त उपाय नहीं किए गए।