{"_id":"60ad39f28ebc3eb4f7036d0b","slug":"two-thief-arrested-rampur-news-mbd390106042","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, कीमती जेवरात समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा, कीमती जेवरात समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। पुलिस ने फरवरी और मई माह में हुई चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है, जिनसे चोरी किए गए कीमती जेवरात भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया है।
सिविल लाइंस पुलिस मंगलवार को लॉकडाउन का पालन करने के लिए चेकिंग कर रही थी। इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि रजा टैक्सटाइल के मोड़ पर दो लोग हैं, जो चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। पुलिस ने तुरंत छापामारी कर दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में कृष्ण कुमार सक्सैना उर्फ किशन पुत्र सतीश बाबू सक्सैना निवासी इमाम बाड़े के पास ज्वालानगर एवं राजू पुत्र शंकर लाल निवासी प्रेम पटवारी वाली गली रफत कॉलोनी- ज्वालानगर हैं।
दोनों आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। करीब तीन माह पहले उन्होंने केमरी के ग्राम सिमरा में सड़क किनारे बने मकान से चोरी की थी। इस घटना में चोरी किए गए जेवरात इधर-ऊधर बेच दिए हैं और जो पैसे मिले थे, वे खर्च कर दिए हैं। कुछ बर्तन शेष बचे हैं, जो कि इमाम बाड़े के पास ज्वालानगर में कृष्ण कुमार सक्सैना उर्फ किशन के घर पर रखे हैं। इसके अलावा इसी माह 19 व 21 तारीख मौहल्ला साईं विहार कॉलोनी निकट ज्ञान सरोवर बैंकट हॉल के पास बंद पडे़ मकान से भी ज्वैलरी व नकदी चोरी की थी। इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।