फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Two students died due to collision with canter on Uttarakhand border, police registered a case

Rampur: उत्तराखंड बॉर्डर पर कैंटर की टक्कर से दो छात्रों की मौत, रोते बिलखते परिजन मौके की तरफ दौड़े

Sat, 21 Oct 2023 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 21 Oct 2023 02:16 AM IST
सार

बाजपुर के गांव बहादुर गंज के रहने वाले दोनों छात्रों की रिश्तेदारी टांडा में है। वह रिश्तेदार की तेरहवीं में भाग लेने के लिए आए थे। घर जाने के दौरान उनके वाहन को कैंटर ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौत और चार लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Rampur: Two students died due to collision with canter on Uttarakhand border, police registered a case
उत्तराखंड बॉर्डर पर हादसे में पहुंची एंबुलेंस - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग पर शुक्रवार देर शाम तेज रफ्तार कैंटर चालक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादस में ऑटो सवार उत्तराखंड बाजपुर के अर्जुन (15) और निशांत (16) की मौत हो गई, जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। मामूली घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बाजपुर के राजकीय अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन


दुर्घटना के कारण रामपुर-बाजपुर राजमार्ग और मुरादाबाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन ठहर गया, जिसके चलते लगभग एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। वहीं कैंटर और चालक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। उत्तराखंड के जिला ऊधम सिंह नगर अंतर्गत कोतवाली बाजपुर के गांव बहादुर गंज निवासी चंद्रपाल की रिश्तेदारी रामपुर जिले के टांडा क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में है।
विज्ञापन


बताते हैं कि वहां रिश्तेदार की तेरहवीं में भाग लेने के लिए चंद्रपाल का बेटा निशांत सिंह, भारत सिंह का बेटा अर्जुन, ओमपाल का 17 वर्षीय बेटा आदित्य और एक महिला जिसके नाम की जानकारी नहीं हो सकी, टांडा के गांव गए थे। देर शाम लगभग पौने सात बजे यह सभी ऑटो में सवार होकर वापस बाजपुर लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि उत्तराखंड बॉर्डर से लगभग 500 मीटर पहले बाजपुर दिशा से तेज रफ्तार कैंटर आया और ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में अर्जन और निशांत की मौत हो गई। वहीं आदित्य, आशीष पुत्र विजय पाल और रवि पुत्र चंद्रपाल और एक महिला को मामूली चोट थी।

बताते हैं कि ऑटो में कुछ और भी सवारियां थीं जिन्हें मामूली चोट आई, लेकिन वह गंतव्य की ओर खुद ही चले गए। सूचना मिलने पर मसवासी चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में सीओ अनुज चौधरी और स्वार कोतवाल कोमल सिंह भी पहुंच गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस भी आ गई।

 

इस बीच हादसे की सूचना मिलने पर बहादुरगंज से परिजन भी आ गए। वह गंभीर रूप से घायल निशांत सिंह को बाजपुर के राजकीय अस्पताल लेकर पहुुंच गए। मसवासी पुलिस ने अर्जुन के शव का पंचनामा भरा और जिला अस्पताल भेज दिया। इस बीच पुलिस ने कैंटर और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है।

हादसे के बाद लगा रामपुर-बाजपुर राजमार्ग पर लगा जाम

कैंटर चालक द्वारा ऑटो को टक्कर मारे जाने के बाद वाहन बीच मार्ग पर आड़े तिरछे हुए तो आवागमन पूरी तरह से ठप होकर रह गया। दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। जाम में पर्यटकों के वाहन भी फंस गए। शव को अस्पताल पहुंचाने और घायलों को इलाज के लिए बाजपुर ले जाए जाने के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को मार्ग से हटाया जिसके चलते लगभग एक घंटे बाद आवागमन सुचारु हो सका।

बॉर्डर से घर तक मचा चीत्कार

हादसे की सूचना मिलने पर परिजन रोते-बिलखते हुए दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए। महिलाओं को एक-दूसरे से चिपट कर रोना देखा नहीं जा रहा था। दोनों मृतक और घायल एक ही गांव हकीमगंज के हैं इसके चलते गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पूरा गांव गमजदा है। मृतकों के परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है।

अर्जुन और निशांत थे छात्र

अर्जुन और निशांत दोनों आपस में गहरे मित्र थे। अर्जुन बाजपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 11 और निशांत कक्षा 10 में पढ़ता था। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों एक साथ कॉलेज जाते थे और पढ़ने में काफी होशियार भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed