फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons arrested in wheat theft from goods train

मालगाड़ी से गेहूं की बोरी चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
two persons arrested in wheat theft  from goods train
रामपुर। मूंढापांडे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से गेहूं की बोरी चोरी करने के आरोप में रामपुर आरपीएफ ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने दोनों को कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी। जिसमें गेहूं की बोरी भरी हुई थी। इस दौरान 23 फरवरी को कुछ लोगों ने गेहूं की बोरी चोरी कर ली थी। मामले की जानकारी होने पर स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को सूचना दी थी। सूचना के आधार पर रामपुर आरपीएफ मौके पर पहुंची थी और पड़ताल करने के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद लगातार आरपीएफ आरोपियों की तलाश में थी। इस बीच सूचना के आधार पर 23 फरवरी की रात को आरपीएफ ने मनकरा गांव निवासी दीपक कुमार को पकड़ लिया था। जिसके बाद पूछताछ के आधार पर चोरी की बोरी खरीदने वाले दूकानदार मूंढापांडेे निवासी शमीम अहमद को पकड़ लिया था और चोरी की 16 गेहूं की बोरी बरामद कर ली थी। जिसके बाद चार मार्च को मामले में फरार चल रहे एक आरोपी रवि ने कोर्ट मे आत्मसमर्पण कर दिया था। वहीं, बुधवार को आरपीएफ ने इस मामले में मनकरा गांव निवासी रजनीश और पंकज को पकड़ लिया।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बल रामपुर के प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार मीणा ने बताया कि रेलवे स्टेशन मूंढापांडे पर खड़ी मालगाड़ी से दरवाजा खोलकर गेहूं की बोरियां चोरी कर ली थी। चोरी हुई 16 गेहूं की बोरी बरामद कर ली गई थी। बुधवार को दो लोगों को और गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed