फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two parties clashed in land dispute, 13 people injured

Rampur News: भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, 13 लोग घायल

Thu, 24 Apr 2025 01:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 24 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Two parties clashed in land dispute, 13 people injured
स्वार। क्षेत्र के भगवंत नगर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इनके बीच जमकर लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले, जिसमें दोनों ओर से लगभग आठ लोग घायल हो गए। इस दौरान बाइकें और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गए। सभी घायल स्वार सीएचसी लाए गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीरें दी हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। भगवंतनगर बाग राम काम्बोज ने बताया कि उसकी रामनगर तहसील बाजपुर जिला उधम सिंह नगर में जमीन है जिसका रकबा 6 एकड़ दो कनाल है। इसका सौदा स्वार निवासी भगवत सरन ने सर्किल रेट के हिसाब से किया था। जिसमे से आधी जमीन की रजिस्ट्री 30 अगस्त 2024 को होना थी। बाकी जमीन की रजिस्ट्री 30 दिसंबर 2024 को होनी तय थी। भुगतान ऑनलाइन किया जाना था। बयाना बतौर दस लाख रुपये आ चुका था। बताया कि रजिस्ट्री की तारीख आने पर भगवत सरन न तो पूरा पैसा दे पाया और न ही रजिस्ट्री करा पाया।
विज्ञापन

आरोप है कि भगवत सरन, दुर्गावती, ओम प्रकाश, वाहन चालक इकबाल और दिनेश आदि बिना रजिस्ट्री कराए ही बुधवार की सुबह सात बजे जमीन की जुताई करने के लिए पहुंच गए। आपत्ति जताने पर भगवत सरन पुत्र पाल सिंह व दुर्गावती पत्नी भगवत सरन व दिनेश सैनी पुत्र भगवत सरन व औम प्रकाश ने हमला कर दिया, जिसमें बागराम व छिंदर पत्नी बागराम, विंदर पाल, सुमन पत्नी विंदर पाल, राकेश, ऊषा पत्नी राकेश गम्भीर रूप से घायल हो गए। इनमें छिंदर कौर की स्थिति गंभीर है। घटना में किशन लाल के परिवार की राधा रानी, विकम और ज्योति भी चोटिल हुई हैं।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष के भगवत सरन ने भी घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है जिसमें कहा गया है कि वह बुधवार की सुबह लगभग सात बजे खरीदी गई भूमि की जुताई करने के लिए गया था कि वहां भगवंत नगर निवासी पूरन चंद, विंदर, राकेश, बागराम ने एक राय होकर लाठी डंडों एवं धारदार हथियारों से प्रहार कर दिया, जिसमें भगवत सरन के अलावा पत्नी दुर्गा देवी, ओम प्रकाश, नत्थू निवासी मोहल्ला फत्तावाला दढि़याल घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवत सरन का कहना है कि वह कोई जमीन जोतने नहीं गए थे, बल्कि मेड़ मिलान जमीन पर चारा बोने गए थे कि विपक्ष के लोगों ने उनके ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed