Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two PAN card cases: Azam and Abdullah reach district court against sentence, hearing to be held on 5th

दो पैन कार्ड केस: सपा नेता आजम खां-अब्दुल्ला की अपील पर फैसला नहीं, अभियोजन ने समय मांगा, अब पांच को सुनवाई

Tue, 25 Nov 2025 06:42 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 25 Nov 2025 06:42 PM IST
सार

दो पैन कार्ड मामले में सात वर्ष की सजा पाए सपा नेता आजम खां और अब्दुल्ला आजम की अपील पर सेशन कोर्ट में सुनवाई हुई।  इस पर अभियोजन ने आपत्ति दाखिल करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। इसके बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख पांच दिसंबर तय की है।

विज्ञापन
Two PAN card cases: Azam and Abdullah reach district court against sentence, hearing to be held on 5th
आजम खां और बेटे अब्दुल्ला को सजा - फोटो : संवाद

विस्तार

सात-सात साल की सजा सुनाए जाने के खिलाफ सपा नेता आजम खां और उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम ने 19 नवंबर को सेशन कोर्ट में अपील दाखिल की थी। मंगलवार को एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में इस पर सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष ने आपत्ति दर्ज कराने के लिए और समय मांगा।

विज्ञापन


 इसको स्वीकार करते हुए कोर्ट ने अगली सुनवाई पांच दिसंबर को निर्धारित कर दी। निचली अदालत ने दोनों आरोपियों को दो पैन कार्ड के केस में दोषी ठहराते हुए सात-सात वर्ष के कारावास और 50-50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई थी।
विज्ञापन


फैसले के खिलाफ आजम खां और अब्दुल्ला आजम ने इस आदेश को चुनौती देते हुए सेशन कोर्ट में अपील के साथ ही जमानत के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया था। मंगलवार को सेशन कोर्ट में जमानत याचिका और अपील दोनों पर सुनवाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि अभियोजन की ओर से कोर्ट में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। इसमें आपत्ति दाखिल करने के लिए समय मांगा गया। अदालत ने इसे स्वीकार करते हुए सुनवाई की अगली तारीख पांच दिसंबर तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed