{"_id":"60a1579e8ebc3eb2a10dd1b5","slug":"two-oxygen-centers-got-approval-in-the-city-rampur-news-mbd389212758","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो ऑक्सीजन सेंटरों को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में दो ऑक्सीजन सेंटरों को मिली मंजूरी
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण एवं मरीजों की ऑक्सीजन की जरूरत को पूरा करने के लिए जिला प्रशासन ने शहर में दो ऑक्सीजन सेंटरों को मंजूरी दे दी है। साथ ही दोनों ऑक्सीजन सेंटरों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी कर दी है।
कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। हर रोज नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस बार मरीजों को सांस की दिक्कत हो रही है। ऐसे में लोगों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है, लेकिन लोगों की ऑक्सीजन तक जरूरत पूरी नहीं हो पा रही थी। लिहाजा, जिला प्रशासन की ओर से ऑक्सीजन की कमी को दूर कर दिया गया है। ऑक्सीजन की आपूर्ति संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए शासन ने जिले में दो ऑक्सीजन आपूर्ति सेंटरों को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।
इन सेंटरों से आइसोलेशन में रहने वाले कोविड संक्रमित मरीजों को आवश्यकता अनुसार तत्काल ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ द्वारा पूर्व में शासन को इन केंद्रों को आधिकारिक स्वीकृति प्रदान करने के संबंध में पत्राचार किया था, जिसका संज्ञान लेते हुए सूफियान गैसेस, हिमायत मार्केट, निकट एसबीआई नवाब गेट रामपुर और बालाजी गैसेस, निकट सीआरपीएफ गेट मुरादाबाद रोड रामपुर को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन
नगर मजिस्ट्रेट रामजी मिश्र ने बताया कि इन ऑक्सीजन सेंटरों में से प्रत्येक पर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है, जिनकी देखरेख में जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। मरीज को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता संबंधी डॉक्टर के अभिलेख तीमारदारों द्वारा सेंटर पर प्रस्तुत करने के उपरान्त औषधि निरीक्षक द्वारा प्रतिपुष्टि की जाएगी तथा तत्काल तीमारदार को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में ऑक्सीजन सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी की जा रही है। औषधि निरीक्षण को भी निर्देशित किया गया है कि वे जिले में ऑक्सीजन की पर्याप्त उपलब्धता सतत रूप से बनाए रखना सुनिश्चित करें।