फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two PAN card cases, two more witnesses including SP leader appear in favor of Azam-Abdullah,

दो पैन कार्ड केस: आजम-अब्दुल्ला के पक्ष में सपा नेता समेत दो और गवाह पेश, अगली सुनवाई पांच नवंबर को होगी

Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 25 Oct 2024 01:03 AM IST
सार

सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में दो गवाहों की गवाही हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 5 नवंबर तय की है। दोनों पिता-पुत्र वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। 

विज्ञापन
Two PAN card cases, two more witnesses including SP leader appear in favor of Azam-Abdullah,
आजम खां और अब्दुल्ला आजम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 दो पैन कार्ड मामले में जेल में निरुद्ध सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के पक्ष में सपा नेता आसिम खां और जावेद खां समेत दो लोगों ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। दोनों की गवाही पूरी होने के बाद कोर्ट ने अगले गवाह को बुलाया है। अब इस मामले की सुनवाई पांच नवंबर को होगी।

विज्ञापन


सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड रखने का मामला सिविल लाइंस थाने में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था, जिसमें सपा नेता आजम खां को भी नामजद किया गया था। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


इस मामले में शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीतापुर जेल से सपा नेता आजम खां और हरदोई जेल से उनके बेटे अब्दुल्ला आजम वीडियो कॉन्फेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में उनके द्वारा पेश की गई 32 गवाहों की सूची में शामिल सपा नेता आसिम खां और जावेद खां पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक अभियोजन अधिकारी स्वदेश शर्मा ने उनसे जिरह की उनकी गवाही पूरी हो गई है। कोर्ट ने इस मामले में अन्य गवाह को बुलाया है। इस मामले की सुनवाई पांच नवंबर को होगी, वहीं दूसरी ओर शत्रु संपत्ति के मामले में सुनवाई नहीं हो सकी।  


सपा नेता आजम खां के खिलाफ गंज थाने में दर्ज गवाह को धमकाने के मामले में न्यायिक अधिकारी के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी। यह मामला एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed