{"_id":"5e66799e8ebc3ef40065b896","slug":"two-fir-lodge-on-deepti-sharma-rampur-news-mbd342732153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुरः दीप्ति शर्मा के खिलाफ रामपुर में भी दर्ज हैं दो मुकदमे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुरः दीप्ति शर्मा के खिलाफ रामपुर में भी दर्ज हैं दो मुकदमे
Tue, 10 Mar 2020 04:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
chargesheet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस अधिकारी डॉ अजयपाल शर्मा की कथित पत्नी दीप्ति शर्मा के खिलाफ रामपुर में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। इन मुकदमों में चार्जशीट भी दाखिल कर चुकी है। आईपीएस वैभव कृष्ण के आरोप के बाद जब शासन स्तर पर एसआईटी की जांच शुरू हुई तो इस मामले के बारे मे पता चला। फिलहाल एसआईटी इन मुकदमों के विवेचकों के भी बयान दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी अजयपाल शर्मा की रामपुर में तैनाती रही है। वह 10 जून 2019 से नौ जनवरी 2020 तक रामपुर के पुलिस अधीक्षक रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सांसद आजम खां के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर सुर्खियां बटोरीं। अजयपाल के कार्यकाल में आजम खां और उनके समर्थकों पर कई मुकदमे दर्ज हुए।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप को भी गोली मारकर गिरफ्तार करने के मामले में चर्चा में आए थे। आईपीएस वैभव कृष्ण द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद उनका रामपुर से तबादला कर दिया गया था। शासन ने उन पर लगे आरोपों की जांच एसआईटी की सौंप दी थी।
विज्ञापन
अब उनकी कथित पत्नी दीप्ति शर्मा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इसके बाद यह सामने आया कि दीप्ति शर्मा के खिलाफ तो रामपुर में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। दोनों मुकदमे सिविल लाइंस कोतवाली दर्ज है। दीप्ति शर्मा के खिलाफ तीन सितंबर 2019 को आईपीसी की धारा 420 और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
दूसरा मुकदमा 18 नवंबर 2019 में आईपीसी की धारा 420, 467, 468 और 471 में दर्ज है। इन दोनों मुकदमों में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। हैरानी की बात यह है कि ये मुकदमे गुपचुप तरीके से दर्ज किए गए थे और एक मुकदमे में तो पुलिस को वादी भी नहीं मिल पा रहा है।