फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two brothers who went to buy vegetables from the market were attacked and injured

Rampur News: बाजार से सब्जी खरीदने गए दो भाइयों पर हमला, घायल

Thu, 10 Apr 2025 01:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 10 Apr 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Two brothers who went to buy vegetables from the market were attacked and injured
स्वार। शिवपुरी गांव में सब्जी खरीदने गए इमरतपुर गांव के सगे भाई विनोद और दिलीप पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

इमरतपुर गांव निवासी विनोद अपने भाई दिलीप के साथ मंगलवार की शाम शिवपुरी गांव के बाजार से सब्जी खरीदने के लिए गया था। जैसे ही दोनों भाई शिवपुरी में लाल सिंह के घर के पास पहुंचे वैसे ही इमरतपुर गांव निवासी संजीव और समोदिया का मझरा निवासी विक्की ने अपने दो साथियों को साथ लेकर दोनों भाइयों को रोक लिया।
विज्ञापन

आरोप है कि उन लोगों ने गाली-गलाैज की और कहा कि उनके खिलाफ बहुत मुकदमेबाजी कर रहा है। यह कहते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लात-घूसों और लाठी-डंडों से विनोद और दिलीप को जमकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में दोनों भाई लहूलुहान हो गए। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उन्हें बचाया। हमलावर धमकी देते हुए भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आ गए। वह घायलों को स्वार कोतवाली लेकर पहुंचे।
पुलिस ने उपचार के लिए उन्हें सीएचसी भेज दिया। घायल दिलीप की तहरीर पर पुलिस ने संजीव और विक्की के अलावा दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed