{"_id":"691b851dafd52079290a7cbb","slug":"two-bike-riders-killed-one-injured-in-collision-with-unknown-vehicle-rampur-news-c-282-1-rmp1026-158075-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक \nसवार दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
भोट। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर कोयला गांव के पास बने बांसनगली कट पर बरात से लौटते समय बाइक सवार तीन युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्वार कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदासपुर काठरा निवासी वीर सिंह (35) और उसके रिश्तेदार अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद निवासी रामपाल (32) की मौत हो गई। जबकि नरेश कुमार घायल हो गया।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौत की सूचना पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हरदासपुर कोठरा गांव निवासी वीर सिंह रविवार को अजीमनगर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव निवासी रिश्तेदार रामपाल व नरेश कुमार के साथ बरात में शामिल होने शहजादनगर गांव गए थे। रविवार रात 7:30 तीनों बाइक से घर वापस लौट रहे थे। रामपुर-काठगोदाम हाईवे पर कोयला गांव के पास बांसनगली मोड़ पर बने कट के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बाइक समेत हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटनास्थल पर एकत्र भीड़ की सूचना पर हाईवे पर गश्त कर रही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और तीनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा, जहां पर रामपाल व वीर सिंह ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल नरेश कुमार की भी तबीयत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि कोयला गांव के पास हाईवे पर बने कट पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवको हो गई। दोनों शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है। गंभीर रूप से घायल एक युवक का उपचार चल रहा है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की तलाश की जा रही है।