फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two arrested in deadly attack on former councilor, search for two continues

Rampur News: पूर्व सभासद पर जानलेवा हमले में दो गिरफ्तार, दो की तलाश जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Dec 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Two arrested in deadly attack on former councilor, search for two continues
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में भाजपा के पूर्व सभासद राजीव शर्मा उर्फ राजू पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी राजीव शर्मा की पत्नी सभासद हैं और वह खुद भी सभासद रह चुके हैं। उनका आरोप था कि सोमवार को वह लोगों की जानकारी के बाद स्पा सेंटर पर गए थे। इस दौरान स्पा सेंटर से चार लोग निकल के आए और मारपीट करने लगे। इस दौरान जुबैर ने चाकू से हमला कर दिया था। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट करते हुए गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ दी। जिसके बाद शोर मचाने पर लोगों ने पूर्व सभासद को बचाया।
विज्ञापन

बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने जुबैर और सनी को पकड़ लिया। लेकिन,दो आरोपी भागने में कामयाब हो गए। पूूर्व सभासद ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने जुबैर,साजिद,मिक्की और सनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने इस मामले में जुबैर और सनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सभासद पति के साथ स्पा सेंटर पर मारपीट की घटना की जानकारी मिली थी। इसमें सिविल लाइंस पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस दौरान मौके से जुबैर और सनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोहित सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed