{"_id":"67b63aece9581486aa09a315","slug":"two-arrested-in-case-of-firing-on-youth-rampur-news-c-282-1-rmp1004-140050-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: युवक पर गोली चलाने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: युवक पर गोली चलाने के मामले में दो गिरफ्तार
Thu, 20 Feb 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
मिलक। पुरानी रंजिश को लेकर युवक को गोली मारने के आरोपी दो सगे भाइयों अयान खां और कयाम खां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
मंगलवार को खाता नगरिया गांव में पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी कासिम खां को पैर में गोली मार दी थी। गांव निवासी फिरोज राजा खां उर्फ मुन्ने खां उसके दोनों पुत्र अयान खां और कयाम खां एवं गांव निवासी नवाज राजा खां के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था।
घायल युवक के पिता आरिफ खां की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों का चालान कर दिया। वहीं क्राइम इंस्पेक्टर राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गोली मारने के दो आरोपियों का चालान कर दिया गया है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।