{"_id":"697e6f3ce2a1176837064f30","slug":"two-arrested-for-gst-evasion-by-falsifying-documents-rampur-news-c-282-1-rmp1027-163249-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कागजों में हेराफेरी कर जीएसटी चोरी करने में दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कागजों में हेराफेरी कर जीएसटी चोरी करने में दो पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। प्रपत्रों में हेराफेरी कर जीएसटी चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। जीएसटी प्रपत्रों में हेराफेरी कर जीएसटी चोरी के मामले में 25 अगस्त 2025 प्रधान सहायक कार्यालय उपायुक्त मुरादाबाद आदित्य प्रताप सिंह ने गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी रईसुद्दीन और बहरानुद्दीन व अन्य फर्मो के व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में थाना जसपुर के दादूवाला जिला उधमसिंहनगर अमन कुमार और निवासी मौहल्ला छिपियान निकट जामा मस्जिद जसपुर, थाना जसपुर, जिला उधमसिंह नगर के नवाब अली के नाम प्रकाश में आए। क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से सील सर्वे मोहर, लैपटाप, मोबाइल, सिम कार्डऔर रजिस्टर बरामद हुआ।
प्रपत्रों में हेराफेरी कर जीएसटी चोरी करने के मामले में काफी समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की संयुक्त टीम की सहायता से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
- विद्या सागर मिश्र, एसपी
विज्ञापन
प्रपत्रों में हेराफेरी कर जीएसटी चोरी करने के मामले में काफी समय से फरार चल रहे दोनों आरोपियों को क्राइम ब्रांच और सर्विलांस की संयुक्त टीम की सहायता से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
- विद्या सागर मिश्र, एसपी