{"_id":"68fe7451247a621af30be69a","slug":"two-arrested-for-assaulting-teenager-rampur-news-c-282-1-rmp1013-156561-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किशोरी के साथ मारपीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किशोरी के साथ मारपीट करने के आरोप में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
केमरी। शनिवार रात कस्बे में एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक एक किशोरी के साथ मारपीट करते दिखाई दिए। मामला पुलिस तक पहुंचने पर पुलिस ने तुरंत युवकों को हिरासत में लेकर चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि शनिवार रात कुछ युवक पीड़ित किशोरी के भाई के साथ बैठे हुए थे। तभी एक युवक का मोबाइल अचानक से गायब हो गया। काफी देर तलाशने पर मोबाइल ना मिलने पर युवक किशोरी के भाई पर मोबाइल गायब करने का आरोप लगाते हुए झगड़ा करने लगे।
झगड़ा होते देख बीच बचाव करने आई किशोरी के साथ युवक मारपीट करने लगे। मामले की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस ने मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी संजू सैनी व बबलू को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को किशोरी की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया। संवाद