फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two accused in the shooting incident arrested with country-made pistols and cartridges.

Rampur News: फायरिंग के दो आरोपी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार

Mon, 29 Jun 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 29 Jun 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Two accused in the shooting incident arrested with country-made pistols and cartridges.
भोट। थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव में करीब दो सप्ताह पूर्व पुरानी रंजिश में हुई फायरिंग के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने दो तमंचे और दो कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की वृद्धि करते हुए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि 15 जून को जटपुरा गांव निवासी बिलकिश बेगम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव निवासी बाबू, फिरासत, अमीर हुसैन, बब्बू, अलीम, नशरत, शब्बू, सद्दाम, नब्बू और खालिद ने पुरानी रंजिश के चलते उसके ससुर अमजद पर तमंचों से जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी। इसमें अमजद के पैर में गोली लगी थी। घटना के बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम तभी से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। रविवार को पुलिस ने फरार चल रहे बाबू और अमीर हुसैन को पीपलगांव जाने वाले रास्ते पर फैक्ट्री के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे और दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed