फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two accused in the Chanchal murder case surrendered in court.

Rampur News: चंचल हत्याकांड के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Mon, 06 Jul 2026 12:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 06 Jul 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Two accused in the Chanchal murder case surrendered in court.
पटवाई। 29 जून को हुए डंपर चालक चंचल उर्फ चंद्रपाल हत्याकांड में नामजद दो आरोपियों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। इससे पहले मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मदारपुर के मझरा झंडूपुरा निवासी डंपर चालक चंचल उर्फ चंद्रपाल की 29 जून की रात करीब 10 बजे मोगा ढाबे पर डंपर का पंचर लगवाने के दौरान सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। मृतक के परिजनों ने नवाबनगर निवासी योगेश, विनोद, मुनेश और कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक चंद्रपाल उर्फ चंचल के आरोपी योगेश की पत्नी से संबंध थे। योगेश ने पुलिस को बताया था कि चंचल ने उसकी पत्नी के कुछ आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए थे, जिससे समाज में बदनामी हो रही थी। इसी रंजिश में उसने हत्या की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में परिजनों के रोड जाम करने के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी योगेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रकाश में आए दूसरे आरोपी महेश को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थाना प्रभारी धनंजय कुमार ने बताया कि इसी मामले में नामजद मुनेश और विनोद ने शनिवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है।
0000
इस मामले में दो आरोपियों ने आत्मसमर्पण किया है, जिन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया है। -देवकी नंदन, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed