फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   try to theft in bank

प्रथमा बैंक में नकब लगाकर चोरी की कोशिश 

Tue, 31 Jul 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Tue, 31 Jul 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
try to theft in bank
प्रथमा बैंक पंजाबनगर में लगाई गई नकब।

विज्ञापन
 बदमाशों ने पुलिस की गश्त को चुनौती देते हुए हाईवे किनारे की प्रथमा बैंक में नकब लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। बदमाश किसी के आने की आहट सुनकर घटना को अंजाम दिए बगैर ही भाग गए। इस दौरान बैंक की अलमारी काटने को लाया गया गैस सिलेंडर भी मौके पर ही छूट गया।

एसपी डॉ. विपिन ताडा और बैंक अधिकारियों ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंजाबनगर में प्रथमा बैंक की शाखा नैनीताल हाईवे किनारे स्थित है। सोमवार की सुबह शाखा प्रबंधक चंद्रसेन ने बैंक खुलवाई तो देखा कि बैंक की पीछे की दीवार में नकब लगा हुआ है। पीछे की दीवार से सटा हुआ स्ट्रांग रुम भी अस्त व्यस्त था। बैंक में नकब लगने की सूचना उन्होंने तत्काल अपने बैंक के उच्चाधिकारियों और कोतवाली पुलिस को बताई। सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 11 बजे कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र पाल सिंह मौके पर पहुंच गए।  
विज्ञापन


बाद में जिला मुख्यालय से फोरेंसिक विभाग की टीम भी पहुंच गई।  पुलिस ने बारीकी से निरीक्षण कि तो पाया गया कि बदमाश बैंक में पीछे धान के खेत की तरफ से नकब लगाकर बैंक में घुसे थे। बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रुम में रखी नोटों की अलमारी को गैस कटर से काटने का प्रयास किया, मगर वह अलमारी काटने में सफल नहीं हो सके। संभावना है कि इस बीच कोई आ गया होगा, जिसकी आहट पाकर बदमाश सिलेंडर को मौके पर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सिलेंडर को अपने कब्जे में कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराह्न में एसपी डॉ. विपिन ताडा और प्रथमा बैंक के आरएम एसके अग्रवाल भी बैंक पहुंच गए और शाखा प्रबंधक से जानकारी ली। शाखा प्रबंधक ने उन्हें बताया कि घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। एसपी डा.विपिन  ताडा ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश    करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने घटना के पर्दाफाश करने के लिए बदमाशों की तलाश में क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed