फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Truck overturns in a ditch near Rewdi Kalan; six-kilometer-long traffic jam ensues.Truck overturns in a ditch near Rewdi Kalan; six-kilometer-long traffic jam ensues.

Rampur News: रेवड़ी कलां के पास गड्ढे में पलटा ट्रक, छह किलोमीटर लंबा जाम लगा

Fri, 07 Aug 2026 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 07 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Truck overturns in a ditch near Rewdi Kalan; six-kilometer-long traffic jam ensues.Truck overturns in a ditch near Rewdi Kalan; six-kilometer-long traffic jam ensues.
शाहबाद। रामपुर-शाहबाद रोड पर रेवड़ी कलां गांव के पास बृहस्पतिवार तड़के एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं। ट्रक को बाहर निकालने के दौरान दोनों ओर करीब छह किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इससे सैकड़ों वाहन फंस गए और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सुबह ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और गड्ढे में पलट गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक को बाहर निकालने का कार्य शुरू कराया। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात रोकना पड़ा, जिससे रामपुर और शाहबाद दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया, तब जाकर जाम खुल सका। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक को केवल हल्की चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जाम के दौरान ऑटो टकराए, विवाद के बाद हंगामा
शाहबाद। पलटे हुए ट्रक को निकालने के दौरान वाहन जाम में फंस गए। इसी दौरान आगे-पीछे चल रहे दो ऑटो की टक्कर हो गई, जिससे एक ऑटो का शीशा टूट गया। इसे लेकर दोनों ऑटो चालकों के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि सड़क पर हंगामा होने लगा और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed