फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Truck driver hit bike rider, serious

ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Truck driver hit bike rider, serious
ट्रक चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर
विज्ञापन

स्वार (रामपुर)। मुंशीगंज मार्ग पर सोमवार की शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार घायल हो गया। राहगीरों ने उसकी मदद की और सीएचएचसी पहुंचाया जहां से उसे बेहतर इलाज के वास्ते हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस बीच ट्रक पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।
हादसा सोमवार की देर शाम का है। पुलिस के मुताबिक उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर अंतर्गत केलाखेड़ा पुलिस चौके के रम्पुरा काजी गांव निवासी सुरजीत सोमवार को किसी काम से दढ़ियाल क्षेत्र में आए थे। देर शाम वह अपनी बाइक से अपने गांव रमपुरा जा रहे थे। जैसे ही वह स्वार में मुंशीगंज तिराहे पर पहुंचा अचानक बाजपुर दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले किया। सुरजीत बीच मार्ग पर गिरकर लहुलुहाल हो गए। राहगीरों ने उसकी सहायता की और सीएचसी पहुंचा दिया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक अपने कब्जे में कर लिया। उधर, हादसे की सूचना परिजन को दी गई इसके चलते वह कुछ देर में सीएचसी पहुंच गए। चिकित्सक ने घायल की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस संबंध में अभी तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed