फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   truck driver died in accident

नींद की झपकी में कंटेनर से टकराया ट्रक, ट्रक चालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
truck driver died in accident
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर थाना क्षेत्र में ट्रक चालक को झपकी आने पर ट्रक सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया। हादसे में बिलारी-मुरादाबाद निवासी ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सहारनपुर निवासी कंटेनर का चालक और हेल्पर घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव निवासी फिरोज (45) ट्रक चालक था। मंगलवार देर रात को फ़िरोज ट्रक में भूसा भरकर बरेली से मुरादाबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में शहजादनगर थाना क्षेत्र स्थित जीरो प्वाइंट पर फ़िरोज को झपकी आ गई, जिससे उसका ट्रक सामने से आ रहे शराब की खाली बोतलों के भरे कंटेनर से टकरा गया। हादसे में फ़िरोज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कंटेनर का चालक सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मोहनपुर निवासी दानिश और इसी गांव का हेल्पर अरशद घायल हो गए।
विज्ञापन

हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने फिरोज के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा और दोनों वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू किया। शहजादनगर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि हाईवे पर हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई है। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed