फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   trock driver suicide

सिविल लाइंस क्षेत्र में फंदे पर झूला ट्रक चालक, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
trock driver suicide
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र निवासी एक ट्रक चालक रोशनदान पर फंदा बनाकर झूल गया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में ले लिया बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी पुरुषोत्तम यादव (50) ट्रक चालक थे। पुरुषोत्तम यादव पनवड़िया स्थित एक ट्रासपोर्ट का ट्रक चलाते थे। रविवार सुबह नाश्ता करने के बाद पुरुषोतम अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चले गए थे। बाकी, परिवार के सदस्य नीचे कमरे में मौजूद थे। इस बीच उसका बेटा सोनू यादव किसी काम से ऊपर कमरे में गया तो पुरुषोत्तम यादव रोशनदान से फंदे पर लटके हुए मिले। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी जिससे परिजनों में चीखपुकार मच गई। बाद में जानकारी मिलने पर ज्वालानगर चौकी पुलिस भी आ गई। इसके बाद पुलिस ने शव को रोशनदान पर बने फंदे से नीचे उतारा। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सिविल लाइंस थाना प्रभारी लव सिरोही ने बताया कि पुरुषोत्तम यादव फंदे पर लटक गया था। उसने एक गमछे का फंदा बनाया था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों से मिली जानकारी और प्रारंभिक जांच में ट्रक चालक द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम की कोई वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed