{"_id":"67f42b609ac3edc104025d3e","slug":"triple-talaq-given-for-not-fulfilling-dowry-demand-case-filed-against-five-including-husband-rampur-news-c-282-1-rmp1004-143094-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पति समेत पांच पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, पति समेत पांच पर मुकदमा
Tue, 08 Apr 2025 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को तीन तलाक देने का मामला सामने में आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल के पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के खाता नगरिया निवासी संजीदा ने पुलिस को तहरीर देते हुए कहा कि छह वर्ष पूर्व उसका निकाह बिलासपुर के पीर खां का बाजार निवासी मेहताब से हुआ था। निकाह के बाद उसकी एक पुत्री हुई। निकाह के समय पिता ने दहेज का सामान सहित जेवर और दो लाख रुपये नकद के साथ 22 लाख रुपये खर्च किए थे।
पुत्री का जन्म होने पर 1.50 लाख रुपये का छोछक भी दिया था। निकाह के बाद से ही उसका पति मेहताब, ससुर मुख्तार, देवर शाहिद, बहनोई अनवर मोहसिन और चाचा इरफान आए दिन उससे दहेज की मांग करते और मारते-पीटते। उसे कई बार मारा-पीटा और घर से निकाला। लेकिन उसने कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
पति बात-बात पर तीन तलाक देने की धमकी देता था। दो वर्ष पूर्व ससुराल वाले उसे मायके में छोड़ गए। कई बार उसने पति और ससुराल वालों से बात करनी चाही लेकिन उन लोगों ने बात नहीं की। आरोप लगाया कि रविवार को वह अपने मायके वालों के साथ ससुराल पहुंची। वहां उन लोगों ने बुरी तरह मारा-पीटा। वह मायके वालों के साथ वापस घर आ रही थी। पीछे से चार पहिया वाहन लेकर ससुराल वाले पहुंच गए। पति मेहताब ने सभी के सामने उसे तीन तलाक दे दिया और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने महिला की तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।