फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   tribute to rani lakshi bai

वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई

Thu, 19 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Thu, 19 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
tribute to rani lakshi bai
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम आयोजित कर नारी शक्ति पर विचार रखे गए। इस दौरान लक्ष्मीबाई के जीवन पर भी प्रकाश डाला गया। नगर स्थित पं.चंद्रसेन की धर्मशाला में आयोजित किए गए कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि वीणा मिश्रा व राधेश्वरी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर की।
विज्ञापन



इसके बाद महिला शाखा की अध्यक्षा विजय लक्ष्मी शर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत भारतीय परंपरा अनुसार किया। इस दौरान मुख्य अतिथि वीणा मिश्रा ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई वीरता और शौर्य की प्रतिमूर्ति थीं। महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए उनका जीवन अनुकरणीय है।
विज्ञापन



राधेश्वरी शर्मा ने कहा कि समाज को संगठित और संस्कारित बनाने में स्त्री समाज की भूमिका अहम है।  इसके साथ ही शालिनी पांडे, रचना चतुर्वेदी, गीता, डा. रघुवीर शरण शर्मा ने महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन के प्ररेणादयक प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। आकाशवाणी कलाकार रेनू तिवारी द्वारा लक्ष्मीबाई प्रश्नोत्तरी प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर मुनीश चंद्र शर्मा, डा. मोनिका शर्मा, सौरभ पाठक, संगीता पांडे, सुधा शर्मा, प्रियंका पाठक, ज्योति शर्मा, बीना शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed